Saturday, May 17, 2014

स्त्री और पुरुष को शासक

यजुर्वेद 20.9 – स्त्री और पुरुष दोनों को शासक चुने जाने का समान अधिकार
है
यजुर्वेद 17.45 -स्त्रियों की भी सेना हो और, स्त्रियों को युद्ध में भाग लेने के लिए
प्रोत्साहित करें |
यजुर्वेद 10.26 - शासकों की स्त्रियां अन्यों को राजनीति की शिक्षा दें | जैसे राजा, लोगों का न्याय करते हैं वैसे ही रानी भी न्याय करने वाली हों |
अथर्ववेद 11.5.18 – ब्रह्मचर्य सूक्त के इस मंत्र में कन्याओं के लिए भी ब्रह्मचर्य और विद्या ग्रहण करने के बाद ही विवाह करने के लिए कहा गया है |
यह सूक्त लड़कों के समान ही कन्याओं की शिक्षा को भी विशेष महत्त्व देता है | कन्याएं ब्रह्मचर्य के सेवन से पूर्ण विदुषी और युवती होकर ही विवाह करें |
अथर्ववेद 14.1.6 – माता- पिता अपनी कन्या को पति के घर जाते समय
बुद्धीमत्ता और विद्याबल का उपहार दें | वे उसे ज्ञान का दहेज़ दें |
जब कन्याएं बाहरी उपकरणों को छोड़ कर, भीतरी विद्या बल से चैतन्य स्वभाव और पदार्थों को दिव्य दृष्टि से देखने वाली और आकाश और भूमि से सुवर्ण आदि प्राप्त करने – कराने वाली हो तब सुयोग्य पति से विवाह करे |

No comments:

Post a Comment